अम्बेडकरनगर। आजादी के जश्न में पूरा देश मनाएगा आजादी का 75 वाँ शाल जानिए क्या है खास।
अम्बेडकरनगर। आपको बता दें कि स्वतंत्रता दिवस या आजादी का पर आते ही हमारे दिमाग में मन में एक ऐसी उत्साह आ जाता है कि लगता है है मानो यह धरती अपनी रंग बिरंगी आंचल से ढक लिया ही इतना ही नहीं, ये शब्द सुनने में जितना अच्छा लगता है उससे कहीं ज्यादा इस शब्द के साथ जीने में मजा है। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ को लेकर लोगों में उल्लास है। इसे लेकर शनिवार को ही विभिन्न सरकारी कार्यालयों को जहां सजाया गया, वहीं बाजारों में चहुंओर तिरंगा व अन्य सामग्रियों से सजी दुकानों पर लोगोें की भीड़ जुटी रही। बच्चों व युवाओं ने बड़ी संख्या में बाजारों में पहुंचकर तिरंगा व अन्य सामानों की खरीदारी की। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिस लाइन परिसर में भी तैयारियां की गई हैं। रविवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर न सिर्फ यहां भव्य परेड होगी, बल्कि छात्र-छात्राएं विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगे। विभिन्न सरकारी कार्यालयों में जहां ध्वजारोहण व गोष्ठी का आयोजन होगा, वहीं सुबह क्षेत्रीय श्रीगांधी आश्रम से प्रभातफेरी निकाली जाएगी। स्वतंत्रता दिवस का उल्लास आम नागरिकों व बाजारों में द...